बदलता समय


एक  चिड़िया
गाती है भोर का गीत ,
एक चिड़िया 
भरती है उड़ान,
एक चिड़िया 
फड़फड़ाती है और दम तोड़ देती है पिंजड़े के भीतर ,
चिड़िया वही है 
भोर वही है 
पंख वही हैं 
पिंजड़ा वही है 
बस बदला है तो समय 
और एक स्वतंत्र व्यक्तित्व होने के मायने। 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आख़िरी इच्छा (लघुकथा)

दयाल सिटी में वैदिक यज्ञ - हवन के साथ सात दिवसीय पतंजलि योग विज्ञान शिविर का समापन

कह दो, गर कुछ कहना है,