संदेश

Vedic Math Classes : Next Batch starts from 5 जून 2026

हम वैदिक मैथ की कक्षाएं चला रहे हैं। अगला बैच 5 जून से शुरू हो रहा है। जॉइन करने के लिए अभी रजिस्टर करें । Seats are limited ! Registration Link :  https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfR1hbcAbF3aLVp9HDP9dutBqc1T_JGFfQquqBW91bZAxbmsg/viewform?usp=preview After completion of course students will get an international certificate. For teachers we are running separate batches. For more information contact on this email ID:  abajpai.ekjut@gmail.com : 

मोबाइल वाला भूत- पीछे मत देखना

चित्र
  मोबाइल वाला भूत- पीछे मत देखना  सीतापुर जिले के एक छोटे से गाँव हरिहरपुर में शाम बहुत जल्दी हो जाती थी । खेतों से लौटते लोगों की आवाज़ें, मंदिर की घंटियाँ और दूर कहीं कुत्तों के भौंकने की आवाज़ पूरे गाँव को एक अलग ही माहौल देती थीं। गाँव के बाहर एक पुराना पीपल का पेड़ था, जिसके नीचे मिट्टी की एक पुरानी समाधि बनी हुई थी। गाँव वाले कहते थे कि वहाँ रात को नहीं जाना चाहिए। गाँव के बुज़ुर्ग लोग बताते थे कि कई साल पहले वहाँ एक साधु रहते थे, और वे एक रात उनकी किसी ने हत्या कार दी थी । हत्यारा आज तक नहीं मिला। लोगों को शक है है कि वे कुछ तन्त्र मन्त्र करते थे और बच्चों को अपना निशाना बनाते थे। कुछ उनके बारे में अब भी अच्छी बातें करते हैं तो कुछ बुरी। वे दिन भर में सिर्फ एक बार भोजन करते थे और जिस दिन उन्हें भोजन नहीं मिलता था उस दिन भूखे सो जाते थे। लोग कहते हैं वे जो कह देते थे वह हो जाता था। लेकिन उनकी मृत्यु के बाद से वह जगह भूतिया घोषित हो गई और लोग अब उसके आस - पास जाने से भी डरते हैं ।  लेकिन मोबाइल का नेटवर्क उस जगह के आस पास अच्छा आता है । इसलिए आजकल के लड़के वहीं घूमते-...

Horror story: Kya aap online hain

चित्र
Kya aap online hain  रिया को रात में देर तक मोबाइल चलाने की आदत थी। वह एक कंटेंट राइटर थी और अक्सर काम के बाद भी सोशल मीडिया स्क्रॉल करती रहती थी। अकेले रहती थी, इसलिए फोन ही उसका सबसे बड़ा साथी था। एक रात लगभग 2:17 बजे उसके फोन पर एक नोटिफिकेशन आया। **"आपकी स्क्रीन टाइम रिपोर्ट तैयार है।"** रिया ने अनमने ढंग से नोटिफिकेशन खोला। रिपोर्ट में एक अजीब बात थी। उस दिन उसका कुल स्क्रीन टाइम **19 घंटे 43 मिनट** दिखाया गया था। वह हँस पड़ी। "बकवास है। मैं इतनी देर फोन कैसे चला सकती हूँ?" उसने रिपोर्ट बंद कर दी। लेकिन तभी उसकी नज़र नीचे एक और आँकड़े पर गई। **सबसे अधिक उपयोग किया गया ऐप: Gallery** कुल समय: **6 घंटे 11 मिनट** रिया चौंक गई। वह दिन भर काम में व्यस्त थी। उसने गैलरी मुश्किल से खोली होगी। जिज्ञासा में उसने गैलरी खोली। सब कुछ सामान्य था। फिर उसने हाल की तस्वीरें देखीं।  आखिरी तस्वीर 2:03 AM की थी। वह तस्वीर देखकर उसका गला सूख गया।  वह उसके अपने बेडरूम की फोटो थी।  ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने कमरे के कोने में खड़े होकर तस्वीर ली हो।  तस्वीर में रिया खुद...

#मूत्र कथा

चित्र
कैसा जमाना आ गया है, हाँथ में चमकौवा डंडा पकड़े , मोबाइल लटकाए जहाँ देखो तहां वीडियो बना रहे हैँ। लड़केे हों या लड़कियां, दोनों एक दूसरे से चार कदम आगे। हर चीज वीडियो में है। चूल्हा जलाने से लेकर बप्पा की गाली तक। बीड़ी से लेकर शराब तक और देहरी से लेकर श्मशान तक। वीडियो में वे भी बकर-बकर करते हैं जिनकी घर में जुबान नहीं चलती। कुछ तो ऐसा वीडियो बनाते हैं कि जिस पर किसी का ध्यान नहीं जाता। अब राम सहारे की बिटिया को ही देख लीजिए । ऐसा वीडियो बनाई है कि प्रधानमंत्री पुरस्कार दे रहे हैं। बताओ ऐसा क्या है इसमें! इधर राम सहारे सिर पकड़े दरवाजे पर बैठे हैं। का करें बिटिया ने काम ही ऐसा किया है कि न हँसते बनता है न रोते। कल स्कूल से लौट रही थी तो सड़क किनारे दो लड़के पिचकारी की होड़ लगा रहे थे। किसकी पेशाब कितनी दूर जाती है। ये लड़कों का आम खेल है। बचपन से सड़क किनारे मूत लेने की आज़ादी है। फ़िर अम्मा तो कभी- कभी रेलवे प्लेटफार्म पर पैंट खोल कर खड़ा कर देती थीं कि अभी ट्रेन नहीं आ रही है जल्दी से निपट ले।आदत वही लगी है, अब तो शर्म भी नहीं आती। पेशाब लगने पर कहीं भी रोड किनारे खड़े हो जाते हैं और लड़कियो...

कह दो, गर कुछ कहना है,

चित्र
कह दो, गर कुछ कहना है, दिल के घाव से बचना है, वही रहोगे जो हो तुम  बुरा भला जो होना है।। अगर कहे कुछ कोई जो, ध्यान से सुनना जो भी हो, कुछ ही सब सुन पाते हैं  कुछ ही सब कह पाते हैं, सुनकर कुछ भी जज न करना, तसल्ली से कह भर देना, दिल का बोझ उतार सको तो  ये कंधा हर बार मिलेगा, प्यारी झप्पी दे भर देना,  अपना होना कह भर देना , इतना ही है बड़ा सहारा  एकल जीवन में उजियारा ।

आख़िरी इच्छा (लघुकथा)

  दादा ने सुबह खटिया से उठते ही दादी से कहा, "कुछ मजेदार बनाओ आज ,खाकर दिल खुश हो जाए, बहुत दिन से उबला हुआ खाना खा कर लग रहा है जबान से स्वाद ही गायब हो गया है"। दादी ने दादा को घूर कर देखा, मानो कच्चा निगल जायेंगी। दादा ने नज़रें दूसरी तरफ़ फ़ेर लीं।  उनकी इतनी हिम्मत कि दादी की नजरों का सामना कर सकें! "बुढ़ापे में चटोरी ज़बान पर काबू नहीं है। तेल मसाला खाते ही पाखाना दौड़ने लगते हैं, नारा बांधने की भी सुध नहीं रहती और खाएंगे मजेदार, स्वादिष्ट"  बड़बड़ाते हुए दादी रसोई के डिब्बे खंगालने लगी।  दादा घंटा भर से इंतज़ार कर रहे हैं कि अब बुलावा आए खाने का, लेकिन कहीं कोइ सुगबुगाहट नजर नहीँ आ रही।  तब तक दादी थाली लेकर आती हुई दिखीं और धीरे से कमरे में जाकर दादा को इशारे से बुलाया।  थाली देखकर दादा की आंखें चमकने लगी। पूरी, खीर, गोभी आलू मटर की सब्जी,बैंगन भाजा रसगुल्ला। दादी ने कहा ," पहले कमरा बंद करो, कोई देख न ले। फिर चुपचाप खा लो, और खबरदार जो थाली में एक निवाला भी छोड़ा।" दादा की नज़र थाली से नहीं हट रही, याद नहीं आ रहा कब ऐसे भोजन के दर्शन हुए थे। दादी ...

पतंजलि योग समिति द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों में विश्व योग दिवस का कार्यक्रम संपन्न

चित्र
पतंजलि योग समिति द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों में विश्व योग दिवस का कार्यक्रम संपन्न पतंजलि योग समिति पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में शहर के विभिन्न स्थानों पर विश्व योग दिवस का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। पतंजलि योग समिति का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम बर्मामाइंस स्थित डिस्ट्रिक्ट सी एम स्कूल फॉर एक्सीलेंस में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मनीष डूडिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पतंजलि कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं भाजपा नेता रामबाबू तिवारी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ अभिभावक, शिक्षक - शिक्षिकाएं एवं आसपास के योग साधकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।  विश्व योग दिवस को चिर स्मरणीय बनाने के लिए एवं वसुधा को हरा भरा बनाए रखने के लिए "हरित योग" किया गया, जिसके तहत विद्यालय परिसर में 51 सीता अशोक के पौधे को लगाया गया। भारत स्वाभिमान न्यास पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी रवि नंदन कुमार के नेतृत्व में सुमन सिंह, कमला वस्ताकोटि ने योग सत्र का संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय क...