कटे हुए हाँथ
कटे हुए हाँथ मचलने लगते हैं कभी -कभी सच को साबित करने के लिए. उतावले होकर कोशिश करते हैं कानून का गला पकड़ने की. बार बार चीखते हैं, करते हैं नाद भरी सभा में, फिर भी झूठ का अट्टहास बंद कर देता है उनका मुंह, खुद से रिसते हुए लहू को साक्ष्य के तौर पर पेश करने के बावजूद ज़िंदा नहीं माना जाता उन्हें, कटे हुए हांथ थाम लेते हैं मशाल; कभी - कभी हथियार भी, अपनी बात कहने के लिए हवा में भरते हैं उड़ान चिढ़ाते हैं जुड़े हुए हांथों को कि उनके पास लालच की चूड़ियाँ नहीं होती। (Picture credit google)