दीवाली पूजा विधि
दिवाली का पर्व पूरे भारत में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है । यह 5 दिनों का पर्व होता है। धनतेरस, नरक चतुर्दशी, अमावस्या को दीपावली, अमावस्या के बाद प्रथमा तिथि को होती है गोवर्धन पूजा और उसके बाद भाई दूज। यह पांच त्योहारों का संगम है और 5 दिनों के बाद बिहार और उससे जुड़े हुए लोगों में शुरू हो जाती है छठ पूजा की तैयारी। दोस्तों दीपावली के पहले घरों में साफ-सफाई और एक-एक सामान को बहुत अच्छे से शुद्धता के साथ रखने का कार्य हर घर में किया जाता है। दोस्तों आज हम बात करेंगे कि दीपावली के पूजन में हमें किन किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए और इसकी पूजा की पारंपरिक विधि क्या है । अगर हम सक्षम हैं और विधि विधान से पूजा करते हैं तो हमें उसका फल जरूर मिलता है ऐसा हमारे शास्त्रों में वर्णित है. Picture credit Google दिवाली का त्यौहार हर व्यक्ति, हर परिवार और हर समाज के लिए खुशहाली का पर्व है. इस दिन धन की देवी महालक्ष्मी का पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ पूजन किया जाता है. महालक्ष्मी के पूजन से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सुख और आनंद की प्राप्ति होती है. दीपावली के दिन सर्वप्रथम घर की अच्छी प्रकार ...