#Neet परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी

सोचती हूं क्या ही मजबूरी रही होगी उनकी जो किसी और के बदले परीक्षा में बैठ गए। क्या पैसों का लालच, या खुद को साबित करने की उत्कंठा। 
बिहार में दो पूर्व टॉपर लड़कियां #NEET की परीक्षा में बैठ गई। पूरा खेल biomatcic data लेने वाली कंपनी के साथ मिलकर खेला गया।
अब वे जेल जाएंगी, आगे की पढ़ाई भी गई। करियर नहीं बन पाएगा, लोग ज़लील करेंगे। जेल से लौटकर कोई वर मिलेगा या नहीं। 
अनेकों सवाल...
कैसे लोग अपने आप को मुसीबत में डालते हैं, यह एक सच्चा उदाहरण है अपनी बुद्धि को गिरवीं रख देने का...
क्या पैसा इतनी बड़ी चीज है?

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आख़िरी इच्छा (लघुकथा)

झूठे बाज़ार में औरत

#मूत्र कथा