संदेश

उम्मीद लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बिनब्याही

चित्र
बार- बार उलझ जाती हैं बुआ की नज़रें  लाल-लाल चूनर में, पैंतालीस की उम्र में भी बुआ; झांकती हैं धीरे से झरोखा  कि देख न ले कोई कुंआरी लड़की को झांकते हुए, दरवाजे पर आज भी नहीं खड़ी होती, चुपचाप हट जाती हैं पति या प्रसूति से जुड़ी बातों को सुन, आज भी लजाती हैं बुआ किसी बंशीवाले की धुन पर,  छत के उस पार चुपचाप बैठी मिलती हैं कभी- कभी, हांथो की लकीरों में खोजती हैं ब्याह की रेखा, दादी अब भी रखवाती हैं सोमवार, गुरुवार के व्रत, बेटी की पेटी के लिए सहेजती हैं हर नया कपड़ा, बाबा हर साल बांधते हैं उम्मीद, इस साल ब्याह देंगे बेटी को जरूर, न बाबा का कर्ज उतरता है न आती है बरात, बीतते जाते हैं साल दर साल, बढ़ती जाती है उम्मीदों की मियाद,   बुआ हर रात करवटें बदलती हैं,  देखती हैं सपना लाल-लाल चूनर का,  पति और ससुराल का,  बच्चे और गृहस्थी का.........  हे -हे -हे  अब भी नासमझी करती हैं बुआ, जानती नहीं कितने मंहगे हैं दूल्हे इस बाज़ार में. (image credit google)

मृत्यु से पहले की उम्मीद ( #Road Accident)

चित्र
दूर हूँ बहुत  उनसे ,तुमसे ,खुद से,  अपनी ही साँसे पता नहीं चल रहीं,  नहीं मालूम दिल धड़क भी रहा है या नहीं, जानता हूँ, ज़िंदा हूँ अभी  लहू- लुहान पड़ा हूँ आँखें बंद, होंठ खामोश  प्यास का लहलहाता समंदर  बस जीने की तड़प है बाकी है, न जाने कौन आयेगा सड़क के इस पार,  बचाएगा मुझे; या मुंह फेर चला जाएगा अपनी राह, जैसे मैं गुज़र जाता था सड़क पर पड़े घायलों को देख, जानता हूँ व्यस्त हैं सब,  मर गयी है सम्वेदना,  फिर भी है उम्मीद........  कोई न कोई बचा ही लेगा  ज़िंदा होगा इंसान किसी न किसी शरीर में जरूर... और अगर न बचाए कोइ मुझे; हे इश्वर!  ये उम्मीद बचाए रखना  कि ज़िंदा है इंसानियत इंसान के भीतर। (Image credit google)