संदेश

Rock लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पत्थर होना भी आसान नहीं होता. #Rock

चित्र
तमाम बहस मुबाहिसों को भुलाकर हम पत्त्थर हुए थे , सोचा था उगने न देंगे एक भी भाव कमजोरी का , एक भी पल याद न करेंगे अपना जख्म, , अगर उगने लगेगी घास मुझ पर ; नमी नहीं सोकने देंगे उसे . न ही पड़ने देंगे परछाई फूलों की , मिट्टी की परत जब जब जमेंगी बारिश को बुला तहस – नहस करा देंगे उसका अस्तित्व ........ पर पत्थर बनना आसान न था! बची रह ही गयी थी नमी कंही और शायद मिट्टी भी ........ उड़ आए बीज कंही से; कि लाख कोशिशों के बावजूद उग ही आये कुछ अंकुर बातें करने लगे हवा से नाता जोड़ लिया इस धरा से , गगन से और इंसानों से ....... और हम ! अपनी कोशिशों में भी हारते रहे.....   कि पत्थर होना भी आसान नहीं होता. .   ( image credit google)