पतंजलि योग समिति द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों में विश्व योग दिवस का कार्यक्रम संपन्न
पतंजलि योग समिति द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों में विश्व योग दिवस का कार्यक्रम संपन्न पतंजलि योग समिति पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में शहर के विभिन्न स्थानों पर विश्व योग दिवस का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। पतंजलि योग समिति का जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम बर्मामाइंस स्थित डिस्ट्रिक्ट सी एम स्कूल फॉर एक्सीलेंस में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मनीष डूडिया तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पतंजलि कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं भाजपा नेता रामबाबू तिवारी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के साथ-साथ अभिभावक, शिक्षक - शिक्षिकाएं एवं आसपास के योग साधकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। विश्व योग दिवस को चिर स्मरणीय बनाने के लिए एवं वसुधा को हरा भरा बनाए रखने के लिए "हरित योग" किया गया, जिसके तहत विद्यालय परिसर में 51 सीता अशोक के पौधे को लगाया गया। भारत स्वाभिमान न्यास पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी रवि नंदन कुमार के नेतृत्व में सुमन सिंह, कमला वस्ताकोटि ने योग सत्र का संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय क...