जादू


जब तुमने मेरी आँखों में झाँका
एक साथ हजारों दिए रौशन हो गए .
तुमने मेरी आत्मा तक पंहुचने का लम्बा सफ़र तय कर लिया
और मै ; अब भी तुम्हारी पहचान के चिन्ह तलाश रही हूँ.
कितनी सच्चाई तुमने थामा था मेरा हाँथ ;
कि तार तार झंकृत हो गया था मेरा.
कैसे कर लेते हो तुम ये जादू ?
उफ़, मै भी क्या पूछ रही हूँ!
तुम तो मोह से परे हो और रिश्तो से भी .
जब कोई देह का बंधन न हो ,
कोई मर्यादा न हो

तो ये मिलन इतना शाश्वत , इतना सच्चा क्योँ नहीं हो सकता ?

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आख़िरी इच्छा (लघुकथा)

दयाल सिटी में वैदिक यज्ञ - हवन के साथ सात दिवसीय पतंजलि योग विज्ञान शिविर का समापन

कह दो, गर कुछ कहना है,