आप हमेशा गलतियां करते हैं

 आप हमेशा गलतियां करते हैं 

कभी बड़े होकर 

कभी छोटे होकर 

कभी बोलकर 

कभी चुप रहकर 

कभी कह कर 

कभी न कहकर 

कभी छुप कर 

कभी सामने आकर 

गलतियां न करने के लिए कुछ नहीं करना होगा 

कुछ न करने के लिए कुछ नहीं होना होगा 

' कुछ नहीं ' हो पाना बड़ा मुश्किल है यार!

जैसे होते हुए भी न होना कितना मुश्किल है यार!!


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आख़िरी इच्छा (लघुकथा)

दयाल सिटी में वैदिक यज्ञ - हवन के साथ सात दिवसीय पतंजलि योग विज्ञान शिविर का समापन

कह दो, गर कुछ कहना है,