जाति पूछ लो राष्ट्रपति की

जाति न पूछो साधु की

जाति न पूछो बाम्हन की
जाति न पुछो क्षत्रिय की

जाति पूछ लो नेता की
जाति पूछ लो कार्यकर्ता की
जाति पूछ लो मंत्री की
जाति पूछ लो सांसद की
जाति पूछ लो विधायक की
जाति पूछ लो पंच की
जाति पूछ लो सरपंच की

जाति पूछ लो प्रधानमंत्री की
और जाति पूछ लो राष्ट्रपति की
क्योंकि जाति जाने बिना चुनाव कैसे होगा
चुनाव के बिना लोकतंत्र कैसा?

जाति न पूछो गरीब की
जाति न पूछो मजदूर की
जाति न पूछो भूखे की
जाति न पूछो नंगे की

क्योंकि अच्छे लोकतंत्र में जातिवाद एक कलंक है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आख़िरी इच्छा (लघुकथा)

दयाल सिटी में वैदिक यज्ञ - हवन के साथ सात दिवसीय पतंजलि योग विज्ञान शिविर का समापन

कह दो, गर कुछ कहना है,